बीच थ्रोबॉल के क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की टीम
ऋषिकेश में बीच थ्रोबॉल नेशनल में हिमाचल की लड़कों और लड़कियों की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर गौरव बढ़ाया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो, नादौन
ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की लड़कों एवं लड़कियों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि नादौन सहित प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। नादौन के संदोह गांव में स्थित सेंट सोल्डर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़कियों की टीम ने तेलंगाना को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं इसी स्कूल के लड़कों की टीम ने महाराष्ट्र को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। लड़कों की टीम में पारस, अर्श, सौरभ, आदित्य और अयान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं लड़कियों की टीम में जीया, ईशिता, तानिया, आरुषि और निधि ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से सबका दिल जीता।
जानकारी देते हुए स्कूल के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग स्टाफ का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरी टीम, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0