गणित पेपर में 11 छात्र नकल करते पकड़े, कार्रवाई

हिमाचल बोर्ड की गणित परीक्षा में 11 छात्र नकल करते पकड़े गए। शिमला और हमीरपुर के परीक्षार्थियों पर UMC केस दर्ज।

Mar 20, 2026 - 11:16
 0  45
गणित पेपर में 11 छात्र नकल करते पकड़े, कार्रवाई

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान वीरवार को गणित विषय की परीक्षा में 11 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इनमें तीन परीक्षार्थी शिमला, जबकि 8 परीक्षार्थी हमीरपुर जिला के विभिन्न स्कूलों से नकल करते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों के यूएमसी केस बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कर रहा है तथा नकल के मामलों पर नजर रखी जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0