महिला सशक्तिकरण व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हिमाचल सरकार: विक्रमादित्य सिंह

शिमला ग्रामीण के बनूटी में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टूटू खंड की महिलाओं के लिए आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Nov 21, 2024 - 12:02
 0  144
महिला सशक्तिकरण व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हिमाचल सरकार: विक्रमादित्य सिंह
महिला सशक्तिकरण व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हिमाचल सरकार: विक्रमादित्य सिंह

ओम प्रकाश शर्मा । शिमला

शिमला ग्रामीण के बनूटी में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टूटू खंड की महिलाओं के लिए आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं द्वारा मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया। युवा मंत्री ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। नारी दुर्गा का स्वरूप है। महिला सशक्तिकरण का समर्थन करना समरसता और समृद्धि की ओर प्रगति का मार्ग बनता है। महिला शक्ति में इतनी ताकत है कि वह दुनिया को बदल सकती है। महिलाओं को यदि सम्मान दिया जाएगा तो सफलता अपने आप आनी शुरू हो जाएगी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने व उनके अधिकार सुरक्षित रखने के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है। सरकार प्रयास कर रही है कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करते हुए 50%सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इस अवसर पर युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टूटू खंड के सभी 125 महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी 125 महिला मंडलों को सिलाई मशीने व स्मृति चिन्ह भी वितरित किए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक चिरंजीलाल कश्यप, सोहनलाल, अध्यक्ष दक्ष हॉस्पिटैलिटी योगेश कश्यप एवं डॉक्टर दीपक भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य लता वर्मा व संतोष शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष टूटू सरोज शर्मा,खंड विकास अधिकारी टूटू कार्तिकेय शर्मा, पूर्व प्रभारी शिमला ग्रामीण विकास कालटा, प्रदेश महिला मंडल कांग्रेस सचिव कविता कंवर, नगर निगम शिमला पार्षद किरण शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, टूटू खंड की लगभग 125 महिला मंडलो के पदाधिकारी एवं सदस्यों, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0