हिमाचल में महंगी हुई शराब

हिमाचल में शराब के दाम बढ़े, अंग्रेजी शराब ₹100 तक महंगी। नई आबकारी नीति में MRP लागू, ठेकों पर रेट लिस्ट अनिवार्य।

Apr 2, 2026 - 23:06
 0  90
हिमाचल में महंगी हुई शराब

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला 
हिमाचल प्रदेश में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए शराब की नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिसमें अंग्रेजी शराब के दामों में ₹100 तक का इजाफा देखा गया है। राज्य के कर एवं आबकारी विभाग द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, लोकप्रिय ब्रांड्स की कीमतों में बहुत बड़ी बढ़ोतरी नहीं की गई है; इनके दाम औसतन ₹10 से ₹30 के बीच ही बढ़े हैं। सरकार ने इस बार भी शराब के ठेकों की नीलामी पिछले साल के बेस प्राइज से 10 प्रतिशत अधिक मूल्य पर की है।
नीतिगत बदलावों की बात करें तो सरकार ने इस साल भी 'अधिकतम खुदरा मूल्य' (MRP) की व्यवस्था को ही बरकरार रखा है। गौरतलब है कि साल 2024-25 में सरकार ने पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर 'न्यूनतम विक्रय मूल्य' (MSP) मॉडल अपनाया था, लेकिन 2025-26 में फैसला बदलते हुए दोबारा MRP व्यवस्था लागू कर दी गई थी, जिसे इस नए सत्र में भी जारी रखा गया है।
नियमों को सख्त करते हुए विभाग ने अब सभी शराब ठेकों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रेट लिस्ट पर संबंधित आबकारी निरीक्षक (Excise Inspector) का मोबाइल नंबर लिखना भी जरूरी होगा। यदि कोई दुकानदार निर्धारित MRP से ज्यादा पैसे वसूलता है, तो ग्राहक सीधे अधिकारी से इसकी शिकायत कर सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले शराब कारोबारियों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0