गैस सिलेंडर दिक्कत? अब डायल करें 1967, तुरंत मदद!

हिमाचल में गैस सिलेंडर से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1967 जारी। अब उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और तेज सेवा।

Apr 7, 2026 - 10:48
 0  36
गैस सिलेंडर दिक्कत? अब डायल करें 1967, तुरंत मदद!

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला 
हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब और आसान हो गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1967 जारी किया है, जिस पर गैस से संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज कराया जा सकेगा।

यह निर्णय सोमवार को शिमला में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विभाग की निदेशक कुमुद सिंह ने की, जिसमें घरेलू गैस सिलिंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में यह भी बताया गया कि सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को पांच किलोग्राम गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निदेशक कुमुद सिंह के अनुसार, मार्च और अप्रैल माह के दौरान विभाग ने घरेलू गैस सिलिंडर के दुरुपयोग पर सख्ती बरतते हुए 2007 निरीक्षण किए, जिनमें 85 सिलिंडर जब्त किए गए। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए 187 निरीक्षण भी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को अब गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी प्रणाली के माध्यम से दिए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और कालाबाजारी पर रोक लगती है।

विभाग का दावा है कि प्रदेश में फिलहाल गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस बैठक में संयुक्त निदेशक मिलाप शांडिल सहित सभी जिला नियंत्रक भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0