हिमाचल के डिपुओं में दाल के दाम बदले, माह महंगी
हिमाचल के राशन डिपुओं में दालों के दाम में बदलाव। माह दाल महंगी, चना व मलका दाल सस्ती। एपीएल और एनएफएसए उपभोक्ताओं को राहत व बढ़ोतरी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में इस महीने दालों के दाम में बदलाव किया गया है। जहां एक ओर माह दाल महंगी हुई है, वहीं चना और मलका दाल के दाम में राहत दी गई है।
जानकारी के अनुसार माह दाल के दाम में 11 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। अब एपीएल राशनकार्ड धारकों को यह दाल 94 रुपए प्रति किलो मिलेगी, जबकि पिछले महीने इसका रेट 83 रुपए था। वहीं एनएफएसए कार्डधारकों को अब यह 89 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी, जो पहले 78 रुपए थी।
दूसरी ओर चना दाल के दाम में 7 रुपए की कमी की गई है। अब एपीएल उपभोक्ताओं को यह 66 रुपए और एनएफएसए कार्डधारकों को 61 रुपए प्रति किलो मिलेगी। पहले यही दाल एपीएल को 73 रुपए और एनएफएसए को 68 रुपए में मिल रही थी।
मलका दाल के दाम में मामूली बदलाव हुआ है। एपीएल के लिए यह 72 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पहले 71 रुपए थी, जबकि एनएफएसए कार्डधारकों के लिए यह 66 रुपए में उपलब्ध होगी, जो पहले 67 रुपए थी।
सरसों के तेल के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। एपीएल और एनएफएसए दोनों ही श्रेणियों के उपभोक्ताओं को यह 153 रुपए प्रति लीटर की दर से ही मिलेगा।
इस संबंध में शिवराम राही ने बताया कि डिपुओं में माह दाल महंगी हुई है, जबकि चना दाल और मलका दाल के दाम में राहत दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0