हिमाचल में शिक्षकों के तबादलों पर रोक जारी
हिमाचल सरकार ने शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार रखी है। 155 सीबीएसई स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया के चलते यह बड़ा फैसला लिया गया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार रखने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने बताया है कि अब सिर्फ अत्यंत जरूरी मामलों में ही तबादलों पर विचार किया जाएगा, ताकि स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो।
इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण प्रदेश के 155 सीबीएसई स्कूलों में इसी माह होने वाली नई नियुक्तियां हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के माध्यम से की जानी है, जिसके चलते बड़े स्तर पर तबादलों की स्थिति बन रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सत्र की शुरुआत में बड़े पैमाने पर तबादले करने से स्कूलों की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामान्य तबादलों पर रोक रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0