हिमाचल में मौसम अलर्ट! 6 दिन बारिश-बर्फबारी

हिमाचल में 28 अप्रैल से 3 मई तक बारिश-बर्फबारी के आसार। कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी।

Apr 27, 2026 - 22:28
 0  72
हिमाचल में मौसम अलर्ट! 6 दिन बारिश-बर्फबारी

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । धर्मशाला / शिमला

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। अगले 6 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 28 अप्रैल से 3 मई तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहेगा। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 1 और 2 मई को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए चंबा जिला, कांगड़ा जिला, कुल्लू जिला, मंडी जिला और शिमला जिला में ओलावृष्टि और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं ऊना जिला, बिलासपुर जिला और हमीरपुर जिला में आकाशीय बिजली, आंधी और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0