11 लाख इलाज सफल, फिर भी हिम केयर पर सवाल क्यों? बोले जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा- 11 लाख मरीजों के इलाज में कमी नहीं मिली, फिर भी मुख्यमंत्री हिम केयर योजना को बदनाम कर रहे हैं।

Mar 28, 2026 - 20:31
 0  126
11 लाख इलाज सफल, फिर भी हिम केयर पर सवाल क्यों? बोले जयराम ठाकुर

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । शिमला

विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि  दुर्लभ कैंसर के पीड़ितों के इलाज को मुख्यमंत्री द्वारा पुरुष के बच्चेदानी निकालने जैसे बयान देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री को अपने पद की अहमियत का अंदाजा नहीं है। इसलिए वह छात्र नेता की तरह चौक चौराहे पर दिए जाने वाले बयान की तरह अपनी बातें कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिन मामलों का हवाला दिया है वह कैंसर के मरीजों के इलाज से जुड़ा हुआ है। जहां पर कोई ऑपरेशन नहीं हुआ सिर्फ उन्हें कैंसर में इस्तेमाल होने वाले कीमोथेरेपी का कांबिनेशन दिया गया है। हिम केयर के पैकेज कोड एम 003 के तहत सीटी फॉर सीए ओवरी के तहत इलाज किया गया। सभी एक दुर्लभ कैंसर से ग्रस्त थे, जिसका कोई सटीक इलाज पद्धति निर्धारित नहीं है। कोई सटीक इलाज पद्धति उपलब्ध नहीं होने के कारण उस बीमारी का हिम केयर में कोई स्पष्ट पैकेज नहीं था। इसलिए चार मरीजों के दुर्लभ कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा हिम केयर में उपलब्ध पैकेज का इस्तेमाल किया गया। मुख्यमंत्री जिन पुरुषों के बच्चेदानी निकालने का जिक्र कर रहे हैं, उन चार कैंसर पीड़ितों में एक 71 साल के बुजुर्ग और एक 12 साल का बच्चा भी है। दो अन्य पुरुष 50 और 37 आयु वर्ग के हैं। 
हिम केयर के पैकेज  एम 0003 के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल 'सीटी फॉर सीए ओवरी' में  जिस दवा के कॉम्बिनेशन इस्तेमाल होती है, उसका नाम 'लाइपो डॉक्स और कार्बोप्लैटिन' इसके कई डोज मरीज को लगाने पड़ते हैं। सभी चारों मरीजों पर क्रमशः 17200 रुपए,17200 रुपए, 19 हजार और 14400 रुपए हैं। यानी कुल लागत 67800 रुपए आई है। इनमें से किसी भी मरीज का ऑपरेशन नहीं हुआ और न ही किसी की कोई बच्चेदानी निकाली गई। सिर्फ जानलेवा कैंसर का ईलाज हुआ। मेरी जानकारी के अनुसार ईश्वर की कृपा से सभी मरीज स्वस्थ्य हैं। हिम केयर के तहत उनका इलाज हुआ उन्हें नया जीवन मिला, इसकी मुझे निजी तौर पर बहुत  खुशी है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि "लाइपोडॉक्स एंड कार्बो प्लैटिन" दवा का यह कांबिनेशन लंग्स कैंसर में, यूरिनरी ब्लैडर कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर में, एड्स से सम्बन्धित सारकोमा में  मेल ब्रेस्ट कैंसर, हार्मोन रिफ्रेक्टरी प्रोस्ट्रेट कैंसर, सिर और गर्दन के कैंसर इलाज में भी इस्तेमाल होता है। हिम केयर में आयुष्मान में लगभग  4000 से बीमारियों के लिए पैकेज है लेकिन वे दुर्लभ कैंसर जिनके इलाज का प्रोटोकॉल चिकित्सा विज्ञान में बहुत स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वह पैकेज हिम केयर और आयुष्मान और अन्य योजनाओं में  सूचीबद्ध नहीं है। ऐसे में उन दुर्लभ कैंसर के इलाज के लिए सभी में से डॉक्टर एक पैकेज बुक कर देते हैं जिससे उनका  इलाज होता है।  इस इलाज को मुख्यमंत्री पुरुषों की बच्चेदानी निकाल देने की अफवाह उड़ा रहे हैं, जो  दुर्भाग्यपूर्ण है। ये विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हुआ है और मुख्यमंत्री कुछ चाटुकार दागी अफसरों के कहने पर ऐसी बयानबाजी कर हंसी का पात्र बन गए हैं। मुख्यमंत्री इस माननीय सदन से प्रदेश की जनता से माफी मांगें। जिन्होंने सिर्फ राजनीतिक मकसद से भाजपा सरकार के समय की बहुत लोकप्रिय योजना को बदनाम कर सनसनी फैलाना चाहते हैं जिसमें वे अब बेनकाब हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0