बीच सड़क में हांफी HRTC बस, सवारियां परेशान 

सरकाघाट से लुधियाना जाने वाली निगम की बस न. एचपी 28 ए 5926 नादौन अब मार्ग पर नादौन से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर हाफ गई।

Nov 16, 2023 - 18:50
 0  243
बीच सड़क में हांफी HRTC बस, सवारियां परेशान 

रूहानी नरयाल। नादौन
 
सरकाघाट से लुधियाना जाने वाली निगम की बस न. एचपी 28 ए 5926 नादौन अब मार्ग पर नादौन से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर हाफ गई। जिससे सवारियों को काफी देर तक परेशानी से जूझना पड़ा। जानकारी के अनुसार हफ्ते में दूसरी बार यह बस रास्ते में खराब हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे यह बस सरकाघाट से नादौन पहुंची, उसके बाद जब नादौन बस अड्डा से सवारियां भरकर लुधियाना के लिए रवाना हुई तो मात्र 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही कलूर गांव में इस बस में तकनीकी खराबी आने से चालक को इसे वहीं रोकना पड़ा। बस की सवारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते जब वह इसमें सफ़र कर रहे थे तब भी यह बस रास्ते में खराब हो गई थी। 
दूसरी बसों में अधिक भीड़ होने के कारण विभाग द्वारा हमीरपुर से अतिरिक्त बस का प्रबंध किया गया तब जाकर करीब 3 घंटे इंतजार करने के बाद सवारियों को आगे भेजा गया। इस बस में कुछ ऐसी सवारियां भी थी जिन्होंने आगे जाकर ट्रेन पकड़नी थी। सवारियों ने आरोप लगाया है कि कई डिपो में नई बसों को लोकल रोड पर भेजा जा रहा है जबकि लॉन्ग रूट पर खटारा बसें ही भेजी जा रही हैं। इस संबंध में आर एम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने बताया कि सरकाघाट डिपो से यहां बस पहुंचने में समय लगता है इसलिए हमीरपुर से अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0