रूट पर भेजने से पहले ट्रायल, मंडी में इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण कर रहा हिमाचल पथ परिवहन निगम
एचआरटीसी ने मंडी में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू किया। 297 नई बसें रूट पर भेजने से पहले 180 किमी तक परीक्षण, अगला चरण कुल्लू में।
मंडी । इलेक्ट्रिकल बसों का ट्रायल शुरू हो गया है। सोलन-शिमला और हमीरपुर के बाद अब मंडी में सुंदरनगर डिप्पों के रूटों पर परीक्षण किया जा रहा है। हाल में प्रदेश सरकार द्वारा 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं। अब इन बसों को रूटों पर भेजा जाना है। इससे पहले विभाग द्वारा बसों का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर तक बसों को चलाया जा रहा है। मंडी के बाद कुल्लू में ट्रायल होना हैं।
एचआरटीसी ने पहाड़ी क्षेत्रों की चुनौतियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल चरणबद्ध तरीके से शुरू किया है। जनवरी 2026 में हैदराबाद से प्रोटोटाइप बस सोलन पहुंची थी। इसके बाद सोलन-शिमला, हमीरपुर और अन्य मार्गों पर शुरुआती परीक्षण किया गया। अब मंडी में चल रहे ट्रायल के बाद टीम कुल्लू पहुंचेगी, जहां ऊंचाई, ढलान और सडक़ की स्थिति में बस की वास्तविक परफॉर्मेंस जांची जाएगी।
उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट
एचआरटीसी मंडी डिविजन के डीएम उत्तम ने बताया कि ट्रायल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0