एचआरटीसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा का कांगड़ा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय वर्मा का बुधवार को कांगड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय वर्मा का बुधवार को कांगड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद अजय वर्मा का पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर जगह-जगह रोककर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कांगड़ा शहर के तहसील चैक में जनसभा का आयोजन किया गया। अजय वर्मा ने संबोधन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक साधारण कार्यकर्ता को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का उपाध्यक्ष बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।
उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों और आयोजित आयोजन स्थल पर आए हुए प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद किया जो उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आज यहां पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि विकास पुरुष का आशीर्वाद आज भी उन पर बना हुआ है जिस कारण आज इस उपलब्धि पर पहुंचा हूं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि जल्द प्रदेश को 42 नई वोल्वो बसें, 240 इलेक्ट्रिक बसें और डीजल बसें जल्द हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में शामिल होंगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कांगड़ा बस स्टैंड में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का कार्यालय खोला जाएगा।
उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा सहित, एचआरटीसी के डीएम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश कॉंग्रेस सचिव नवनीत शर्मा, एपीएमसी जिला अध्यक्ष निशु मोगरा, कुलदीप चौधरी, संदीप ओहरी, सुमन वर्मा, विकास वर्मा, उमाकांत, संजीव गुप्ता, पुनीत मल्लि, संजय कुमार, रीता कटोच, रीता मनकोटिया, कांता सरोज, नन्ना, गदु ,रिंकू और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0