IIT बॉम्बे हॉस्टल में छात्र के बैग से बरामद हुई 5 जिंदा कारतूस

IIT बॉम्बे हॉस्टल में छात्र के बैग से 5 जिंदा कारतूस बरामद। पवई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सुरक्षा पर उठे सवाल।

Feb 22, 2026 - 12:50
 0  27
IIT बॉम्बे हॉस्टल में छात्र के बैग से बरामद हुई 5 जिंदा कारतूस

मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया जब हॉस्टल नंबर 1 में एक छात्र के बैग से पांच ज़िंदा 7.65 एमएम कारतूस बरामद हुए. घटना के बाद Powai Police Station ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नकारी के मुताबिक, 19 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे दो प्रथम वर्ष के बी.टेक छात्रों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. मौके पर पहुंची सुरक्षा टीम ने स्थिति को संभाला. इसके बाद शराब सेवन की आशंका में एक छात्र के कमरे की तलाशी ली गई, जहां एक बैग से “KF 7.65” के पांच कारतूस मिले. पूछताछ में छात्र ने कारतूस से अपना संबंध नकारते हुए इसे अपने एक दोस्त का बताया. आगे की जांच में मामला बिहार से जुड़े एक युवक तक पहुंचा, जिसने कथित तौर पर मुंगेर से कारतूस खरीदने की बात कबूल की.

सुरक्षा अधिकारियों ने बरामद कारतूस पुलिस को सौंप दिए, जिसके बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस मामले में संभावित नेटवर्क और आपराधिक कनेक्शन की भी जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, देश के एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. फिलहाल कैंपस में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की गहराई से जांच जारी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0