PCB के सरेंडर के बाद रातों-रात दोगुने हुए कोलंबो की फ्लाइट टिकट के दाम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मैच के ऐलान के बाद कोलंबो की फ्लाइट टिकट के दाम दोगुने, होटल और मैच टिकट भी महंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से साथ हुई मीटिंग के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मुकाबला खेलने को तैयार हो गई है। ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. जैसे ही आईसीसी ने इस मुकाबले को लेकर आधिकारिक ऐलान किया, तो फैंस का उत्साह फिर से जाग गया। जिसके कारण ही रात में ही कोलंबो के फ्लाइट की टिकट के दाम दोगुने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
रातों रात दोगुने हुए कोलंबो की फ्लाइट टिकट के दाम
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला होने से पहले एयरलाइंस को बहुत बड़ा फायदा हो सकता है। सभी एयरलाइंस ने श्रीलंका के टिकट का रेट दोगुना बढ़ा दिया है. हालांकि चेन्नई से अगर कोलंबो की फ्लाइट लेंगे, तो सस्ता पड़ सकता है. दिल्ली और मुंबई से फ्लाइट लेना क्रिकेट फैंस को महंगा पड़ सकता है। टिकट के अलावा अब कोलंबो में होटल की कीमतें भी अब आसमान छू सकती हैं. वहीं इसके अलावा मैच का टिकट ले पाना, तो बहुत ही मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान की टीम का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को इस फॉर्मेट में साल 2022 के एशिया कप में हराया था. उसके बाद से पाकिस्तान जीत का ही इंतजार कर रहा है।
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0