AI Impact Summit में देसी AI स्मार्ट चश्मा छाया, PM मोदी ने किया ट्राई, जानिए इसकी खासियत
India AI Impact Summit 2026 में Sarvam AI का ‘Sarvam Kaze’ स्मार्ट ग्लास चर्चा में। PM मोदी ने ट्राई किया देसी AI डिवाइस, जानें इसकी खासियत।
दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारत की टेक्नोलॉजी ताकत का दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस बीच एक ऐसी स्वदेशी तकनीक ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहनकर देखा. भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI का AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास ‘Sarvam Kaze’ अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और इसे भारत के AI भविष्य की एक अहम झलक माना जा रहा है।
PM मोदी की तस्वीर से बढ़ी चर्चा
हाल ही में इंटरनेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें वे एक खास स्मार्ट ग्लास पहने नजर आए. यह कोई सामान्य डिवाइस नहीं, बल्कि Sarvam AI द्वारा बनाया गया ‘Sarvam Kaze’ स्मार्ट ग्लास है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस डिवाइस को आजमाने वाले पहले व्यक्ति बने हैं।
भारत में डिजाइन और तैयार हुआ डिवाइस
स्मार्ट ग्लास को पूरी तरह भारत में डिजाइन और तैयार किया गया है. कंपनी के सह-संस्थापक और CEO प्रत्युष कुमार ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह डिवाइस मई महीने से उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकता है।
आवाज समझने और जवाब देने में सक्षम
कंपनी के अनुसार, यह स्मार्ट ग्लास यूजर की आवाज सुन सकता है, उसे समझ सकता है और उसी अनुसार जवाब भी दे सकता है. इतना ही नहीं, यह सामने दिखाई देने वाले दृश्य को कैप्चर करने की क्षमता भी रखता है, जिससे इसका उपयोग कई पेशेवर और रोजमर्रा के कामों में किया जा सकता है।
डेवलपर्स के लिए कस्टम फीचर्स का विकल्प
Sarvam AI ने इस डिवाइस को अपने इन-हाउस AI मॉडल्स पर तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि डेवलपर्स इसके प्लेटफॉर्म की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार इसमें कस्टम फीचर्स और अलग-अलग तरह के एक्सपीरियंस जोड़ सकेंगे. इससे यह स्मार्ट ग्लास भविष्य में कई उद्योगों और क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0