भारत का मोजाम्बिक के साथ कई सदियों से मधुर और बेहतर संबंध हैं : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री 

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह मोजाम्बिक के दौरे पर हैं। वहां पहुंचते ही उनका स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया।

Oct 29, 2023 - 13:40
 0  135
भारत का मोजाम्बिक के साथ कई सदियों से मधुर और बेहतर संबंध हैं : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह मोजाम्बिक के दौरे पर हैं। वहां पहुंचते ही उनका स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया। शनिवार को उन्होंने मोजाम्बिक दौरे से जुड़े पोस्ट को सोशल मीडिया में साझा किया। उन्होंने लिखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर के देशों के साथ भारत की साझेदारी लगातार बढ़ रही है।  
उन्होंने पोस्ट में लिखा, आज मापुटो पहुंचने पर गर्मजोशी से और पारंपरिक स्वागत किया गया। दुनिया भर के देशों के साथ भारत की साझेदारी आगे बढ़ रही है और मजबूत हो रही है। दोनों देशों के बीच संबंधों पर लिखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, मोजाम्बिक के साथ मधुर और बेहतर रिश्ते हैं। मोजाम्बिक और भारत के पश्चिमी राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध कई सदियों पुराने है। लोगों के संबंधों को आधुनिक समय में और मजबूत किया गया है।
बता दें कि अगस्त महीने में पीएम नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन के मौके पर मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ बैठक की थी। दोनों नेताओं के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा था कि हमने अपने देशों के लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत-मोजाम्बिक सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने संसदीय संपर्क, रक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, खनन, स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश, क्षमता निर्माण, समुद्री सहयोग और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow