आज आमने सामने होगा भारत - श्रीलंका, सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मैदान में उतरेंगी दोनों टीमें
वर्ल्ड कप 2023 के चलते गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा।
Videos
View Allब्यूरो। रोजाना हिमाचल
वर्ल्ड कप 2023 के चलते गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। मेजबान भारत शुरुआती 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। आज श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के साथ फिर टेबल टॉपर बन सकती है।
वहीं श्रीलंका 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। एक और हार से श्रीलंका के सेमीफाइनल की रेस में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। हार के बाद टीम को अगले दोनों मैच तो जीतने के साथ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0