US ट्रेड डील के बाद वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, 20 लाख बैरल ऑर्डर

US ट्रेड डील के बाद भारत ने वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद शुरू की। IOCL और HPCL ने 20 लाख बैरल तेल का ऑर्डर दिया है।

Feb 10, 2026 - 15:53
 0  216
US ट्रेड डील के बाद वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, 20 लाख बैरल ऑर्डर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

नई दिल्ली | अमेरिका के साथ 500 मिलियन डॉलर की ट्रेड डील फाइनल होने के बाद भारत ने वेनेजुएला के तेल की खरीद भी शुरू कर दी है। जी हां, वेनेजुएला को भारत की 2 सरकारी तेल कंपनियों IOCL और HPCL ने 20 लाख बैरल तेल का ऑर्डर दिया है, जिसकी डिलीवरी अप्रैल तक हो सकती है। वेनेजुएला पर अमेरिका के कब्जे के बाद देश के साथ पहला बड़ा तेल का सौदा हुआ है और इस सौदे को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लेकर आए हैं।

किस कंपनी ने कितना तेल खरीदा है?
बता दें कि वेनेजुएला से तेल व्यापार के तहत इंडियन ऑयल कॉर्प (IOCL) ने 15 लाख बैरल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प (HPCL) ने 5 लाख बैरल की खरीद की है। वहीं वेनेजुएला यह ऑर्डर बड़े कच्चे तेल वाहक पोत (VLCC) के जरिए डिलीवर करेगा, जो भारत के पूर्वी तट पर अप्रैल के महीने में पहुंच सकता है। वेनेजुएला की तेल कंपनी ट्रैफिगुरा ने डील की है, लेकिन अभी तक भारतीय तेल कंपनियों और तेल विक्रता कंपनी ट्रैफिगुरा का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले भी खरीदा था वेनेजुएला का तेल
बता दें कि HPCL ने पहली बार वेनेजुएला से तेल खरीदा है, जबकि देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी IOCL ने साल 2024 में भी वेनेजुएला से तेल खरीदा था। इसके अलावा रिलांयस कंपनी भी वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदती रही है। वहीं दोनों कंपनियों की इस तेल खरीद के रूस के तेल पर निर्भरता कम करने का प्रयास कहा जा रहा है। अमेरिका संग व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे सभी का फायदा है।

अमेरिका ने 2 कंपनियों को दिए लाइसेंस
बता दें कि निकोलस मादुरा को गिरफ्तार करने और वेनेजुएला के तेल पर कब्जे के बाद अमेरिका ने विटोल और ट्रैफिगुरा कंपनियों को तेल बेचने के लिए लाइसेंस दिया था। वहीं भारत की सरकारी ऑयल रिफाइनरियों ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन होने से पहले ही वेनेजुएला का तेल खरीद लिया, जिसे भी अमेरिका का दबाव का जा रहा है। चर्चा है कि अमेरिका ने भारत को ट्रेड डील के प्रति प्रतिबद्धता जताने को कहा होगा, इसलिए वेनेजुएला का तेल खरीद लिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0