सैलरी छोड़ दूंगा, पर विकास नहीं रुकने दूंगा!” विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का बड़ा ऐलान

बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने विधायक निधि में कटौती के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वे अपनी सैलरी छोड़ देंगे, लेकिन विकास कार्यों से समझौता नहीं करेंगे।

Mar 22, 2026 - 18:23
Mar 22, 2026 - 20:25
 0  18
सैलरी छोड़ दूंगा, पर विकास नहीं रुकने दूंगा!” विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का बड़ा ऐलान

अनिल कपलेश | हमीरपुर

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक Indra Dutt Lakhanpal ने एक बार फिर जनता के हितों को सर्वोपरि बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जरूरत पड़ी तो वे अपनी पूरी सैलरी छोड़ने को भी तैयार हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि में कटौती किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।

विधायक लखनपाल ने सरकार के उस प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया, जिसमें विधायक निधि कम करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि यह निधि सीधे तौर पर जनता के विकास कार्यों से जुड़ी होती है और इससे सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलती है। उन्होंने दो टूक कहा कि “जनता के विकास पर कुठाराघात किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” 

विकास कार्यों से समझौता नहीं

लखनपाल ने सरकार से मांग की कि विधायक निधि में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए और विकास कार्यों को गति देने के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह निधि क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें कमी आने से सीधे जनता प्रभावित होगी।

जनसेवा ही मेरा धर्म”

विधायक ने कहा कि वे हमेशा जनता के हितों के लिए खड़े रहेंगे और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा, “जनसेवा ही मेरा धर्म है, और जनता के हक की लड़ाई मैं हर स्तर पर लड़ता रहूंगा।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0