इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, फोटो वायरल कर ब्लैकमेल
हमीरपुर में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म और फोटो वायरल कर ब्लैकमेल का मामला सामने आया, पुलिस जांच में जुटी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर
सोशल मीडिया पर एक युवती को युवक के साथ दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक ने युवती के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए, जिस पर युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। युवती ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी जान-पहचान लोहडरां निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी युवक लगातार उसे तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। युवती का कहना है कि मामले से छुटकारा पाने के लिए युवती वर्ष 2022 में खरड़ में किराये का फ्लैट लेकर रहने लगी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया। पीड़िता ने बताया कि उसने अलग-अलग थानों में शिकायतें भी दीं, लेकिन हर बार आरोपी द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के चलते समझौता करना पड़ा। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर वायरल करनी शुरू कर दी, जिस पर युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0