भूकंप से कांपा ईरान, 5.5 मापी गई तीव्रता, युद्ध की तैयारी के बीच न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं किया?
ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में दहशत। जंग के माहौल के बीच परमाणु परीक्षण की अटकलों ने बढ़ाई वैश्विक चिंता।
ईरान । अमेरिका के साथ जंग की तैयारियों के बीच ईरान की धरती जबरदस्त भूकंप से कांप गई। साउथ ईरान में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 5.5 मापी गई। वहीं जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार, ईरान में आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है, लेकिन अचानक आए भूकंप को लेकर कहा जा रहा है कि क्या ईरान ने परमाणु परीक्षण किया है?
ईरान की परमाणु हमला करने की धमकी
अगर ऐसा हुआ है तो यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात होगी, क्योंकि एक ओर अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की पूरी तैयारी कर रखी है। दूसरी ओर, ईरान भी धमकी दिए बैठा है कि अमेरिका ने हमला किया तो ईरान उसके दोनों जंगी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देगा। इस धमकी के बीच ईरान में अचानक भूकंप आना परमाणु हथियार के परीक्षण की ओर ही इशारा कर रहा है।
जोरदार भूकंप से लोगों में दहशत फैली
भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप बेहद कम गहराई में आया है, लेकिन उसका असर जोरदार हुआ है और ज्यादा एरिया में हुआ है। भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों में दहशत फैली हुई है। देश की सरकार ने भी आपातकालीन टीमों को सतर्क करके राहत और आपदा प्रतिक्रिया दल को फील्ड में उतार दिया है। भूकंप से हुए नुकसान और आफ्टरशॉक की आशंका से हाई अलर्ट जारी किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0