आईटीआई धर्मशाला में 10 फरवरी को कैंपस साक्षात्कार, 70 पदों पर होगा चयन
आईटीआई धर्मशाला में 10 फरवरी 2026 को एचआर इंडस्ट्रीज जालंधर का कैंपस इंटरव्यू। 70 पद, ₹18,693 वेतन व मुफ्त आवास की सुविधा।
धर्मशाला । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में 10 फरवरी 2026 को एच.आर. इंडस्ट्रीज, जालंधर द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह कंपनी हैंड टूल्स निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है।
इस कैंपस इंटरव्यू में वर्ष 2020 से 2026 तक आईटीआई से पास आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार के माध्यम से मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक तथा फूड प्रोडक्शन ट्रेड के कुल 70 पदों को भरा जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को 18,693 रुपये मासिक वेतन के साथ निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे आईटीआई धर्मशाला परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, उनकी फोटोकॉपी तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9779461331, 981599210 पर संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0