जिस पार्टी की खुद कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी’ — पालमपुर में गरजे जयराम ठाकुर

पालमपुर नगर निगम चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने झूठी गारंटियों, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर कई सवाल उठाए।

May 10, 2026 - 22:13
 0  9
जिस पार्टी की खुद कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी’ — पालमपुर में गरजे जयराम ठाकुर
जिस पार्टी की खुद कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी’ — पालमपुर में गरजे जयराम ठाकुर

पालमपुर।

जयराम ठाकुर ने पालमपुर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस पार्टी की अपनी कोई गारंटी नहीं बची, वह जनता को झूठी गारंटियां देकर गुमराह करने का प्रयास कर रही है।”

रविवार को पालमपुर में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति ऐसी हो गई है मानो इसे कोई अपरिपक्व छात्र नेता चला रहा हो।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि पालमपुर जैसे शांत क्षेत्र में दिनदहाड़े युवती पर हमला और सरकाघाट में छात्रा की हत्या जैसी घटनाएं दर्शाती हैं कि सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण कमजोर हो चुका है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 114 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन परियोजनाओं के नाम पर बेचने के निर्णय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस पालमपुर की धरती से राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ था, वहीं से कांग्रेस ने “हिमाचल ऑन सेल” की शुरुआत कर दी।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा ने इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक उठाकर जनता के हितों की रक्षा की। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम से ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर करने और 10 वर्षों तक टैक्स न लगाने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लिए जाएंगे और शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पालमपुर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 127 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना में भारी अनियमितताएं हुई हैं।

सभा में श्रीकांत शर्मा, राजीव भारद्वाज, विपिन परमार और त्रिलोक कपूर सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0