सरकार पर भरोसा खत्म ! जयराम ठाकुर ने गारंटियों और फैसलों पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की घोषणाओं पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा। उन्होंने गारंटियों, फैसलों और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Apr 15, 2026 - 19:46
Apr 15, 2026 - 22:13
 0  108
सरकार पर भरोसा खत्म ! जयराम ठाकुर ने गारंटियों और फैसलों पर उठाए सवाल

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

शिमला।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर (पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष) ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं और वादों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा है। अब तक की गई घोषणाएं और गारंटियां धरातल पर पूरी होती नजर नहीं आ रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल समय काटने के लिए दूर-दराज और कम आबादी वाले क्षेत्रों में घोषणाएं कर रही है, जबकि पूरे प्रदेश को गारंटियां दी गई थीं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि लाहौल, पांगी, डोडरा-क्वार और किन्नौर जैसे क्षेत्रों में घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें कब और कैसे पूरा किया जाएगा।

सरकार द्वारा प्रथम और द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन कटौती के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय न तो उचित था और न ही कानून सम्मत। उन्होंने बागी विधायकों की पेंशन से जुड़े फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इसे हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया, जिससे सरकार और विधानसभा की छवि को नुकसान पहुंचा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना सोचे-समझे फैसले ले रही है, जिसके कारण उसे बार-बार अदालतों से फटकार झेलनी पड़ रही है। “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर पूरी व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है।

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकाघाट में हुई एक युवती की हत्या के मामले को उठाते हुए सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी आवाज उठाने से रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह लोकतंत्र के खिलाफ है। सरकार को आलोचना सुनने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0