धर्मशाला का विकास जानबूझकर रोका गया: जयराम ठाकुर बोले—नगर निगम में भाजपा जीताओ, केंद्र से लाएंगे बड़ा बजट

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर विकास रोकने के आरोप लगाए और नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की।

May 10, 2026 - 22:04
 0  54
धर्मशाला का विकास जानबूझकर रोका गया: जयराम ठाकुर बोले—नगर निगम में भाजपा जीताओ, केंद्र से लाएंगे बड़ा बजट
धर्मशाला का विकास जानबूझकर रोका गया: जयराम ठाकुर बोले—नगर निगम में भाजपा जीताओ, केंद्र से लाएंगे बड़ा बजट

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

धर्मशाला।

जयराम ठाकुर ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा विधायक बनने के बाद से धर्मशाला क्षेत्र का विकास जानबूझकर रोका गया।

रविवार को धर्मशाला के दाड़ी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और प्रशासनिक विफलताओं से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

उन्होंने सभी 17 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि धर्मशाला का वास्तविक और आधुनिक विकास चाहिए तो नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत होने पर केंद्र सरकार से विशेष बजट लाकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब से सुधीर शर्मा भाजपा से विधायक बने हैं, तब से प्रदेश सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति करते हुए धर्मशाला के विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की डीपीआर तक सरकार तैयार नहीं कर पाई है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के समय एडीबी प्रोजेक्ट के तहत 200 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशनल सेंटर बनाने का बजट रखा गया था, लेकिन वर्तमान सरकार उस परियोजना को आगे नहीं बढ़ा पाई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से धर्मशाला को वैश्विक पहचान मिली थी, जबकि वर्तमान सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करने और भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा, राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, विक्रम ठाकुर तथा पवन काजल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0