जन सुधार संस्था कोहला कर रही गरीबों की हर संभव मदद :राजीव कुमार
शुक्रवार को कोहला में जन सुधार संस्था कोहला की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। बैठक में संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

रूहानी नरयाल। नादौन
शुक्रवार को कोहला में जन सुधार संस्था कोहला की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। बैठक में संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संस्था के सभी कार्यो पर सोच बिचार किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष रवि मेहता ने बताया कि इलाके मे सुधार लाने और हर जरूरत मंद को सहायता करने का प्रयास आगे भी इसी तरह किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हर महीने की तरह सुषमा कुमारी पत्नी स्वगीय रिंकू कुमार और पूनम कुमारी स्वगीय सुरेश कुमार को 1000,1000 रुपए पेंशन दी गई। वहीं अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की संस्था 1 वर्ष से दीन दुखियों की सेवा और जरूरत मंद परिवारों की हर संभव मदद कर रही है और आगे भी गरीबो के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर गुलवंत सिंह, जगदीश चंद, विक्रम जीत, ओम प्रकाश धीमान, अमरजीत, प्रीतम चंद, ओम प्रकाश, ब्याशा देवी, विपन कुमार, रूप चंद धीमान, सतीश कुमार धीमान, जीवना धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






