झलान कृषि सभा का साधारण अधिवेशन 25 मार्च को
झलान सहकारी कृषि सेवा सभा का साधारण अधिवेशन 25 मार्च 2026 को नादौन में होगा। सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो, नादौन
झलान सहकारी कृषि सेवा सभा लिमिटेड, झलान तहसील नादौन का साधारण अधिवेशन 25 मार्च को प्रातः 10 बजे सभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह बैठक सभा के प्रधान जगदीश चंद की अध्यक्षता में संपन्न होगी। सभा के पदाधिकारियों ने सभी खाताधारकों एवं सदस्यों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सभा के वर्ष भर के कार्यों एवं लेखा-जोखा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा तथा अन्य आवश्यक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सभा प्रबंधन ने सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि सभा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0