MSP से सशक्त हो रहे किसान, ज्वाली में मंत्री ने सुनी समस्याएं

ज्वाली में कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और MSP व योजनाओं से किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Apr 11, 2026 - 22:07
 0  117
MSP से सशक्त हो रहे किसान, ज्वाली में मंत्री ने सुनी समस्याएं

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रघुनाथ शर्मा। नूरपुर 
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ज्वाली स्थित विश्राम गृह में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों का उद्देश्य हर नागरिक को शासन की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और गरीब व वंचित वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि मंत्री ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई, CBSE संबद्धता और डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना जैसे कदम उठाए गए हैं। साथ ही शिक्षकों की नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित की जा रही हैं। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के मर्जर के माध्यम से संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श अस्पताल विकसित किए जा रहे हैं। ज्वाली में सिविल अस्पताल के लिए 6.42 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों का अतिरिक्त भवन निर्माणाधीन है, जबकि नगरोटा सूरियां में 5.36 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल भवन का कार्य प्रगति पर है।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और अन्य योजनाओं के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, मक्का, कच्ची हल्दी और अदरक पर क्रमशः 80, 50, 150 और 30 रुपये प्रति किलोग्राम MSP दिया जा रहा है। वहीं, भैंस और गाय के दूध पर क्रमशः 71 और 61 रुपये प्रति लीटर का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और अधिकारियों को इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0