कांगड़ा कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश भाजपा में शामिल

घुरकड़ी पंचायत समिति वार्ड से नवनिर्वाचित सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस पंचायती राज अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। विधायक पवन काजल ने उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।

Jun 1, 2026 - 20:58
 0  63
कांगड़ा कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश भाजपा में शामिल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

कांगड़ा। सुमन महाशा 

पंचायत चुनावों के बाद जिला कांगड़ा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस पंचायती राज अध्यक्ष तथा घुरकड़ी पंचायत समिति वार्ड से नवनिर्वाचित सदस्य ज्योति प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

सोमवार को मटौर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने ज्योति प्रकाश का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांगड़ा की जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों और चुनावी वादों को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है।

पवन काजल ने दावा किया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित 32 पंचायत प्रधान, 38 उपप्रधान, दो जिला परिषद सदस्य तथा पंचायत समिति में बहुमत से सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला कांगड़ा की जनता कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन ने यह साबित कर दिया है कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति के पक्ष में खड़ी है। काजल ने प्रदेश सरकार पर युवाओं, महिलाओं और जिला कांगड़ा की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।

इस दौरान कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक पवन काजल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इनमें जिला परिषद सदस्य सुनीता, खोली वार्ड से जिला परिषद सदस्य विजय चौधरी, जोगीपुर पंचायत की प्रधान संजीव कुमारी तथा उपप्रधान सहित अन्य समर्थक शामिल रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत चुनावों के बाद नेताओं के दल बदलने की यह प्रक्रिया आने वाले समय में जिला कांगड़ा की राजनीति को और अधिक रोचक बना सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0