कांगड़ा में निकली 31 पदों पर भर्ती! आंगनबाड़ी और क्रैच केंद्रों में नौकरी का सुनहरा मौका

बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और क्रैच कार्यकर्ता सहित 31 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Jun 20, 2026 - 21:37
Jun 20, 2026 - 21:42
 0  18
कांगड़ा में निकली 31 पदों पर भर्ती! आंगनबाड़ी और क्रैच केंद्रों में नौकरी का सुनहरा मौका

सुमन महाशा। कांगड़ा

बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सह-क्रैच केंद्रों में विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती में आंगनबाड़ी सहायिका के 16 पद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 पद, क्रैच कार्यकर्ता के 5 पद, क्रैच सहायिका के 4 पद तथा अपर राजियाना-3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद शामिल है।

इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 10 जुलाई 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में किसी भी कार्य दिवस के दौरान जमा कर सकती हैं। आंगनबाड़ी पदों के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, सह-क्रैच केंद्रों के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अपर राजियाना-3 के पद के लिए आवेदन 14 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे तथा इसका साक्षात्कार 17 जुलाई 2026 को आयोजित होगा।

बाल विकास परियोजना कार्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह किया है। भर्ती प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार कार्य दिवसों में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा से संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0