कांगड़ा में माता बगलामुखी भजन लॉन्च! एचआरटीसी उपाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
कांगड़ा में संदीप जम्वाल द्वारा गाए माता बगलामुखी भजन का एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज एक धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला, जब माता बगलामुखी जी के भजन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस भजन को प्रसिद्ध गायक संदीप जम्वाल ने अपनी आवाज दी है, जिसे “संदीप जमवाल एसजे” यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया गया है।
इस कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से भजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सनातन धर्म के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, पूर्व बीडीसी सदस्य कांता सरोच, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र धीमान, निखिल जम्वाल, “अपना कांगड़ा” के संचालक सुमित गुप्ता, सन्नी कौल, अमित शर्मा और निशांत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भजन की विशेष बात यह रही कि इसमें कांगड़ा के नन्हे बच्चों ने बेहद सुंदर प्रस्तुति दी। इन बच्चों में वेदांशी कौल, गणिका, केवलिन, ध्रुवी, धरा और अमायरा शामिल रहे, जिनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
संदीप जम्वाल द्वारा गाए गए अन्य प्रमुख भजनों में “शंभुनाथ मेरे साथ”, “जय शिव शंकर” और “शंकर तेरा होके रहना” शामिल हैं, जो पहले से ही श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
कार्यक्रम के अंत में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने भजन से जुड़े सभी कलाकारों और टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0