कांगड़ा में BJP जश्न, अब नगर परिषद पर नजर

कांगड़ा में भाजपा ने पश्चिम बंगाल-असम जीत पर जश्न मनाया। विधायक पवन काजल ने नगर परिषद चुनाव प्रचार शुरू कर विकास के बड़े वादे किए।

May 6, 2026 - 11:01
 0  162
कांगड़ा में BJP जश्न, अब नगर परिषद पर नजर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत पर कांगड़ा भाजपा ने शहर के नेहरू चौक में मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल ने कहा आजादी के लम्बे अरसे बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 28 राज्यों से 21 में भाजपा और उसके समर्थक दलों की सरकारें बन चुकी है। अब हिमाचल की बारी हैं। 
कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार का किया आगाज
काजल ने भाजपा की जीत के जशन के साथ ही कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार का भी आगाज किया। काजल ने कहा सात मई को भाजपा शहर के विभिन्न वार्ड में विकास के लिए सात सूत्रीय घोषणा पत्र जारी करेगी। उन्होंने शहर के विभिन्न वार्ड से मतदाताओं,पार्टी कार्यकर्ताओं से शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव मांगे। काजल ने कहा भाजपा ने पूरे देश में परिवारवाद की राजनीति का अंत किया है अब कांगड़ा नगर परिषद से भी पिछले लंबे अरसे से चल रहे कांग्रेस समर्थक परिवारवाद के कब्जे को मुक्त कर भाजपा जीत हासिल करेगी। 
काजल ने कहा माता बज्रेश्वरी मंदिर के लिए शहर से सीधा कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसे श्रद्धालुओं को सुविधा मिले स्थानीय दुकानदारों का व्यापार बड़े।उन्होंने शहर में बेसहारा पशुओं और बंदरों की समस्या से निजात दिलाने का भी शहर वासियों से वायदा किया।काजल ने कहा शहर के हर वार्ड में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी और ट्रैफिक और अव्यवस्था को खत्म किया जाएगा। हर गली और चौराहे की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करेगी। 
उन्होंने कहा भाजपा हर गली मोहल्ले के आखिरी घर तक लाइट पहुंचाकर हर नागरिक को सुरक्षित रखने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक, पूर्व अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, रमेश महेशी,ओम प्रकाश गुप्ता, गोपी चंद अग्रवाल, सुभाष, रवि शंकर, उमाशंकर, मुनीश भल्ला, कालू, शंकर, चम्पा भारद्वाज, सहित सभी नो वार्ड के प्रत्याशी उपस्थित रहे। काजल ने शहर में दुकानों में जाकर व्यापारियों से भी शहर में बदलाव ओर विकास के लिए भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। 

काजल ने शहर वासियों को आशबस्त किया की दो साल भीतर शहर में विकास की नई गाथा नगर परिषद लिखेगी। काजल ने कहा कांगड़ा शहर में पेयजल योजना, सीबरेज, मंदिर मार्ग पर क्नोपी शेड ओर शहर के बाजारों में इंटर लोकिंग टाइल का बिस्तार उनके बिधायक कार्यकाल में बर्ष 2012 के बाद ही हुआ हैं। काजल ने शहर के दोनों परिवारों को शहर के विकास का विरोधी करार देते हुए कहा पीछे 35-40 साल से ये दोनों परिवार बारी बारी नगर परिषद पर काबिज होकर स्वार्थ हित में ही कार्य करते रहे। शहर विकास में लगातार पिछड़ता गया। जिसे अब जनता वरदाश्त नहीं करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0