कांगड़ा में FCA मामलों पर सख्ती, DC के सख्त निर्देश

धर्मशाला में DC हेमराज बैरवा ने FCA मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कांगड़ा में विकास परियोजनाओं को गति देने पर जोर।

Apr 24, 2026 - 21:55
 0  153
कांगड़ा में FCA मामलों पर सख्ती, DC के सख्त निर्देश
कांगड़ा में FCA मामलों पर सख्ती, DC के सख्त निर्देश

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

संजीव भारद्वाज। धर्मशाला
कांगड़ा जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए  उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति एवं अन्य आवश्यक मंजूरियों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे एफसीए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनहित से जुड़ी परियोजनाएं समयबद्ध रूप से धरातल पर उतर सकें।
उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति विभिन्न विभागों के बीच संवाद और तालमेल को मजबूत करने का कार्य कर रही है जिससे वन स्वीकृति, अंतर विभागीय तथा अन्य प्रक्रियाओं में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान संभव हो सके।
उन्होंने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से क्लीयरेंस की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों के कारण, प्राप्त आपत्तियों तथा उनके निराकरण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपत्तियों के निस्तारण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना अपनाई जाए तथा मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की दिशा मेें प्रशासन सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को सरल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। 
इससे पूर्व डीएफओ मुख्यालय राहुल शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए एफसीए से संबंधित लंबित और प्रगति पर चल रहे मामलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा, पुलिस, पर्यटन, उद्योग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0