कांगड़ा पंचायत चुनाव में रिकॉर्ड! 1657 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए
जिला कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के तहत 1680 उम्मीदवार विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सबसे अधिक 1657 उम्मीदवार बिना मुकाबले जीते।
Videos
View Allधर्मशाला।
धर्मशाला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत जिला कांगड़ा में विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों में प्रधान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्य पदों पर कुल 1680 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। हालांकि जिला परिषद सदस्य पद पर कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि प्रधान पद पर 10 उम्मीदवारों ने बिना मुकाबले जीत दर्ज की, जबकि उपप्रधान पद पर 8 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। सबसे अधिक 1657 उम्मीदवार ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद पर 5 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, इंदौरा विकास खंड में सबसे अधिक 5 प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर इंदौरा में 153, लंबागांव में 127, रैत में 121, सुलह में 88, देहरा में 119 तथा फतेहपुर में 103 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रागपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, बड़ोह तथा रैत विकास खंडों से एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।
पंचायती राज चुनावों में बड़ी संख्या में निर्विरोध निर्वाचन को लेकर जिला भर में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0