कांगड़ा के बच्चों ने स्केटिंग में दिखाया दम, अजय वर्मा ने की बड़ी घोषणा; क्लब को दिए ₹21 हजार

कांगड़ा स्केटिंग क्लब द्वारा आयोजित रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2026 में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्लब को ग्राउंड निर्माण के लिए 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

Jun 14, 2026 - 22:27
 0  18
कांगड़ा के बच्चों ने स्केटिंग में दिखाया दम, अजय वर्मा ने की बड़ी घोषणा; क्लब को दिए ₹21 हजार
कांगड़ा के बच्चों ने स्केटिंग में दिखाया दम, अजय वर्मा ने की बड़ी घोषणा; क्लब को दिए ₹21 हजार
कांगड़ा के बच्चों ने स्केटिंग में दिखाया दम, अजय वर्मा ने की बड़ी घोषणा; क्लब को दिए ₹21 हजार

कांगड़ा।

कांगड़ा स्केटिंग क्लब द्वारा आयोजित रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा स्केटिंग क्लब स्थानीय बच्चों के भविष्य को सकारात्मक और नई दिशा देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने क्लब को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि एक समय स्केटिंग जैसे खेल केवल बड़े शहरों तक सीमित थे, लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसका श्रेय कांगड़ा स्केटिंग क्लब और इसके प्रशिक्षकों को जाता है, जो बच्चों को बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं।

अजय वर्मा ने कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की स्केटिंग का प्रदर्शन भी देखा और उनके हुनर की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर स्केटिंग फेडरेशन के निदेशक विनीत वर्मा ने मुख्य अतिथि को फेडरेशन की गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राहुल, पवन, कपिल, सुमित, अनिल, अखिल, करणी सेना के प्रबंधक विशाल, स्केटिंग फेडरेशन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्केटिंग फेडरेशन की ओर से अजय वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं अजय वर्मा ने कांगड़ा स्केटिंग क्लब के ग्राउंड निर्माण कार्य के लिए 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0