कांगड़ा में वोल्वो बस मारपीट केस: थार से नशीली दवाएं, रिवॉल्वर व कारतूस बरामद

कांगड़ा के थुरल में वोल्वो बस चालक-परिचालक पर हमले के मामले में थार से नशीली दवाएं, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद, NDPS एक्ट जोड़ा गया।

Apr 10, 2026 - 12:13
 0  18
कांगड़ा में वोल्वो बस मारपीट केस: थार से नशीली दवाएं, रिवॉल्वर व कारतूस बरामद

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । परौर 
कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र के बैरघट्टा में वोल्वो बस के चालक-परिचालक के साथ मारपीट और चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान थार गाड़ी से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और हथियार बरामद होने के बाद केस में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं जोड़ दी गई हैं।

पुलिस थाना भवारना में 8 अप्रैल को दर्ज इस मामले में पहले भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थार सवार तीन आरोपियों—बलविंदर सिंह (पठानकोट), निशान पाल (होशियारपुर) और अलीश (पठानकोट) को हिरासत में लिया है।

9 अप्रैल को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान गाड़ी से अल्प्राजोलम, क्लोनाजेपम, सेर्ट्रालाइन समेत बड़ी संख्या में टैबलेट और संदिग्ध कैप्सूल बरामद हुए। साथ ही 6 जिंदा कारतूस, 4.55 मिमी रिवॉल्वर और 11 इंच लंबा चाकू भी मिला है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0