कुल्थी पंचायत में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी
कांगड़ा के कुल्थी पंचायत में सड़क निर्माण को वन विभाग की मंजूरी मिली। विधायक पवन काजल का ग्रामीणों ने जताया आभार, जल्द निर्माण की उम्मीद।
वन विभाग की एनओसी मिलने पर विशेष रूप से विधायक पवन काजल का जताया आभार
सुमन महाशा। कांगड़ा
कुल्थी पंचायत के कोई गांव में नए ट्रैक (सड़क मार्ग) के निर्माण को वन विभाग की एनओसी ( फॉरेस्ट क्लीरेन्स ) मिलने पर ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मार्ग के उबड़ खावड़ होने कारण गाड़ियां गांव तक नहीं पहुंचती हैं।
ग्रामीणों मदन लाल पराशर, केहर सिंह, ठुनिया राम, कश्मीर सिंह, मेहर सिंह, सोमा देवी, वीना देवी, शिल्पा देवी, अनीता, शशि बाला, शालू, मला राम सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को वन विभाग की एनओसी मिलने पर विशेष रूप से विधायक पवन काजल का आभार जताया।
उन्होंने कहा शीघ्र ही पंचायत में समारोह का आयोजन कर विधायक काजल को सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीणों ने काजल से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। काजल ने कहा नई ट्रैक के लिए डीपीआर अंतिम चरण में है। विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण करवाकर ग्रामीणों की मांग को पूरा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0