KV नादौन में स्किल ट्रेनिंग, बच्चों ने सीखे नए हुनर

PM Shri Yojana के तहत KV नादौन में 5 दिवसीय स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग शुरू, छात्रों ने योग, पॉटरी, आत्मरक्षा सहित कई हुनर सीखे।

Mar 18, 2026 - 21:54
 0  9
KV नादौन में स्किल ट्रेनिंग, बच्चों ने सीखे नए हुनर
कार्यक्रम के दौरान काम सीखते बच्चे

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
पीएम श्री योजना के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय नादौन में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करना व उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। इस कार्यशाला में सोनिया मल्होत्रा (ब्यूटीशियन ) कमल किशोर (कला) संजीव कुमार (आत्मरक्षा तकनीक) रविकांत (पाटरी ) कुसुम (योगा) ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित कौशलों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) भी जीवन में अत्यंत आवश्यक है जिससे न केवल बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है बल्कि वे अपने दैनिक जीवन में भी आत्मनिर्भर बनते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1