महर्षि विद्या मंदिर नादौन में यादगार फेयरवेल, अनुराग बने मिस्टर फेयरवेल

नादौन के महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित, अनुराग चौधरी मिस्टर और कनिष्का मिस फेयरवेल बनीं।

Feb 7, 2026 - 22:12
 0  45
महर्षि विद्या मंदिर नादौन में यादगार फेयरवेल, अनुराग बने मिस्टर फेयरवेल

नादौन । महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस फेयरवेल समारोह का आयोजन विद्यालय के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देना तथा उनके साथ बिताए गए सुनहरे पलों को यादगार बनाना रहा। समारोह का शुभारंभ ‌गुरु परंपरा से सुनहरे  गुरु पूजा-अर्चना ‌ से शुरू किया गया और माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ‌आशीर्वाद लिया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत, नाटक, रैंप वॉक तथा मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

इस अवसर पर  प्रधानाचार्य सुशील ‌अवस्थी, मोनिका शर्मा‌ एवं ‌ बंदना कपूर ने कार्यक्रम में आगे आए बच्चों से उनके भविष्य से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। जिन बच्चों ने प्रश्नों के उत्कृष्ट उत्तर दिए उनमें से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके पश्चात् चयनित विद्यार्थियों में से मिस्टर फेयरवेल अनुराग चौधरी एवं मिस फेयरवेल कनिष्का का चयन किया गया।

सुशील ‌अवस्थी ने अपने संबोधन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि शिक्षा केवल अंक पाने का माध्यम नहीं है बल्कि जीवन को सही दिशा देने की एक सशक्त शक्ति है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0