मंडी SDM कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती रद्द
मंडी SDM कार्यालय और भूमि अधिग्रहण सक्षम प्राधिकारी के डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती प्रशासनिक कारणों से रद्द। भविष्य में अपडेट अलग से जारी होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी मंडी एसडीएम कार्यालय और भूमि अधिग्रहण सक्षम प्राधिकारी (काला) में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रद्द कर दी गई है। एसडीएम सदर एवं भूमि अधिग्रहण सक्षम प्राधिकारी (काला), रुपिंदर कौर ने बताया कि कार्यालय में अस्थायी आधार पर एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का पद भरा जाना था।
पूर्व में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इसे अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय कार्यालय और प्रशासनिक कारणों को देखते हुए लिया गया है।
भविष्य में इस भर्ती से संबंधित कोई भी निर्णय होने पर अधिकारियों की तरफ से अलग से जानकारी दी जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को तत्काल कोई आवेदन या तैयारी के लिए कदम नहीं उठाने की आवश्यकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0