50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार : यादविंदर गोमा 

कैबिनेट मंत्री, यादविंदर गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत माता आशापुरी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Dec 26, 2023 - 18:48
 0  342
50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार : यादविंदर गोमा 
50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार : यादविंदर गोमा 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा । कांगड़ा 

कैबिनेट मंत्री, यादविंदर गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत माता आशापुरी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यादविंदर गोमा का रास्ते में कैलाशपुर, मकोल व मल्ली में लोगों ने फूल मालाओं और बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। गोमा ने कहा कि कुलदेवी माता आशापुरी का हमेशा आशीर्वाद रहा है। उन्होंने बताया गोमा ने चुनावी रण में उतरने से पहले भी माता के दरबार मे हाज़री लगाकर अपनी जीत की कामना की थी। चुनाव जितने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माता आशापुरी के दरबार में हाज़री लगाकर आशापुरी का धन्यवाद किया था।
मंत्रिमंडल विस्तार में  प्रदेश सरकार में  यादविंदर गोमा को कैबनेट मंत्री का दर्जा मिला है। मंत्री बनने के बाद मंगलवार को यादविंदर गोमा ने बैंड-बाजों के साथ  परिवार व सैंकडों कार्यकर्ताओं सहित माता आशापुरी के दरवार मे शीश नवाया व आशीर्वाद लिया। जयसिंहपुर विधानसभा से 57 वर्ष बाद  मंत्री पद पर नवाजे जाने से  क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी है। यादविंदर गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा के लोगों ने चुनावों में उन्हें आशीर्वाद दिया और  विधायक बनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर  विधानसभा क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है। गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच व कुशल नेतृत्व से हिमाचल में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने विधानसभा के लोगो को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जैसे जयसिंहपुर विधानसभा के लोगों ने उन पर भरोसा करके विधायक बनाया उसे कायम रखते हुए  जयसिंहपुर विधानसभा में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि माता आशापुरी मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिये पच्चास लाख रुपये स्वीकृत किये गए गये हैं। जल्द ही इसका कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा कैलाशपुर से लड़गलु व लड़गलु से आशापुरी सड़क को नाबार्ड के तहत बनाया जाएगा जिसमे लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। माता आशापुरी मन्दिर को जाने वाली सड़क मार्ग पर कैलाशपुर में दस लाख से गेट बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भी बहुत सारे विकास कार्य चल रहे है।
इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी, रामेश्वर गोमा,जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत ढ़डवाल, संजीव राणा, सुरेश,आशा क्लोत्रा, संजय डोगरा, प्रकाश चन्द, राज वर्मा, विजय राणा, नेहा, वर्मा, दीपू, रिंकू, संजीव कुमार, कुलवंत डोगरा, जय चन्द, व सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0