JEE Mains 2026 में मिनर्वा का जलवा 🔥 70 छात्र एडवांस के लिए क्वालिफाई, 4 ने मारी 99+ पर्सेंटाइल
मिनर्वा स्टडी सर्कल के छात्रों ने JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 छात्रों को JEE Advanced के लिए क्वालिफाई कराया। 4 छात्रों ने 99+ पर्सेंटाइल हासिल कर प्रदेश में परचम लहराया।
घुमारवीं।
घुमारवीं में स्थित मिनर्वा स्टडी सर्कल के छात्रों ने जेईई मेन्स 2026 में दमदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। शानदार परिणाम के बाद अब संस्थान ने 17 मई को होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी पर पूरा फोकस केंद्रित कर दिया है।
सीएमडी राकेश चंदेल और एमडी स्वदेश चंदेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस वर्ष संस्थान के 81 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशतांक से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें आदित्य, वरीन, प्रगुन दुबे और सान्वी ने 99 प्रतिशतांक से ऊपर अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है।
इसके अलावा 15 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशतांक, 38 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशतांक और 50 विद्यार्थियों ने 93 प्रतिशतांक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संस्थान का दावा है कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 99+ पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 4 विद्यार्थी मिनर्वा से ही हैं, जबकि 70 विद्यार्थियों का पर्सेंटाइल 90 से ऊपर है।
इस सफलता का श्रेय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास को दिया है।
एमडी स्वदेश चंदेल ने जानकारी दी कि इस वर्ष संस्थान के 70 विद्यार्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल एनआईटी तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का चयन आईआईटी में सुनिश्चित करना है।
उन्होंने यह भी बताया कि जेईई मेन्स के परिणाम के बाद किसी प्रकार का बड़ा उत्सव नहीं मनाया गया, ताकि विद्यार्थी ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। अब चयनित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और गहन विश्लेषण के माध्यम से एडवांस परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि जेईई, मेडिकल, एनडीए व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नए सत्र का पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते नामांकन कर अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठा सकते हैं।
संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0