टूटते-टूटते रह गया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, क्विंटन डी कॉक हुए नाकाम
T20 वर्ल्ड कप 2026 में क्विंटन डी कॉक अहमदाबाद में एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अफगानिस्तान मैच में नहीं मिला मौका।
अहमदाबाद। साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के लेजेंड एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते रह गए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके पास माही से आगे निकलने का पूरा मौका था, लेकिन वो अभी इस माइलस्टोन को क्रॉस नहीं कर पाए।
T20 WC में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने स्टंप्स के पीछे 32वां शिकार कनाडा के खिलाफ 9 फरवरी को किया था। धोनी ने 2007 से लेकर 2016 तक इस टूर्नामेंट के 6 एडिशन में हिस्सा लिया, 33 मैचों में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए 32 डिसमिसल किए हैं , जिसमें 21 कैच और 11 स्टंपिंग शामिल हैं, लेकिन डी कॉक ने 11 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी कैच या स्टंपिंग नहीं कर पाए. यानी वो संयुक्त रूप से धोनी के साथ हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ था मौका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मैच में अफगानिस्तान के सभी 10 विकेट गिरे, लेकिन इसमें दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक का कोई रोल नहीं था, हालांकि उनके पास अभी इस ग्लोबल टूर्नामेंट में काफी मौका है, वो न्यूजीलैंड और यूएई के खिलाफ ये मुकाम आसानी से हासिल कर सकते हैं, इन टीमों के खिलाफ प्रोटियाज को अगले ग्रुप मुकाबले खेलने हैं. डी कॉक ने टी20 वर्ल्ड कप के 29 मैचों की 29 पारियों में 32 डिसमिसल किए हैं, जिनमें 25 कैच और 7 स्टंपिंग शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0