कर्मठ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : अग्निहोत्री
कांगड़ा में कांग्रेस शिविर में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूती की नींव हैं और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।
सुमन महाशा । कांगड़ा
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी धरातल पर जन-जन तक पहुंचें ताकि इन योजनाओं का लाभ उसके उचित हकदार तक पहुंचे, संगठन को इस दिशा में भी काम करना चाहिए। यह उद्गार उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा के गुप्त गंगा में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय शिविर में पहुंचने पर कहे।
उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं और उनकी वैचारिक दृढ़ता से ही संगठन मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभा चुकी है और आजादी के बाद भी विविधताओं से भरे भारत को एक सूत्र में पिरोने में उसका अमूल्य योगदान रहा है।
स्वतंत्रता के पश्चात देश ने जिस तीव्र गति से विकास किया और अंतरिक्ष तक अपनी पहचान बनाई, वह कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व के निरंतर प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
हिमाचल प्रदेश का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस न होती तो आज का हिमाचल इस स्वरूप में अस्तित्व में नहीं होता। राज्य के गठन, विकास और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
आधुनिक हिमाचल के निर्माण में कांग्रेस का योगदान निरंतर और निर्णायक रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने बूथ स्तर स्टार की राजनीति को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने का मंत्र दिया।इस अवसर पर पारस गरासिया,शाधिकान्त संथिल और निखिल दे ने भी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के सुझाव दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0