नादौन में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, सम्मान
नादौन के ढगो गांव में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी व भंडारा, डॉ. सिकंदर कुमार ने समानता व शिक्षा पर दिया जोर, मेधावी छात्र सम्मानित।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । नादौन
बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधानसभा नादौन के अंतर्गत ढगो गांव में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष विचार संगोष्ठी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के प्रोफेसर एवं आरएसएस के सह क्षेत्र कार्यवाह प्रोफेसर किस्मत कुमार ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के प्रति सम्मान जैसे उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देते हैं और हर व्यक्ति को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज में समान अवसर और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पद्मश्री विजेता करतार सौंखले, विधायक आशीष शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, ठाकुर रघुबीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मेधावी छात्रों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा छात्रों को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
यह आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0