नादौन में आयुष मेला: फ्री इलाज व दवाइयों की सौगात

नादौन के ग्वालपत्थर में आयुष मेला आयोजित, फ्री जांच, दवाइयां, औषधीय पौधे और योग से लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए किया जागरूक।

Mar 31, 2026 - 18:28
 0  27
नादौन में आयुष मेला: फ्री इलाज व दवाइयों की सौगात

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
मंगलवार को नादौन के ग्वालपत्थर गांव में उपमंडलीय आयुष चिकित्सा केन्द्र नादौन के माध्यम से आयुष विभाग द्वारा बड़े स्तर पर आयुष मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने स्थानीय गुगा मंदिर परिसर में किया। निशांत शर्मा ने अपने संबोधन में आयुर्वेदिक पद्धति पर बल देते हुए विभाग के पास की सराहना की। उन्होंने लोगों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने को प्रेरित किया। जानकारी देते हुए उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमन बाला ने बताया कि आयुष मेला में निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कालिया भी उपास्थित रहे। 
डॉ. राजेश कालिया तथा डॉ सुमन बाला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान निशुल्क दवाइयों का वितरण, औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण, योगा, आयुर्वेद पत्रिका का निशुल्क वितरण, विभिन्न आयुर्वेदिक शारीरिक क्रिया कलाप, गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स के स्थान पर औषधीय आयुर्वेदिक शीतल पेय बनाने की विधि, आयुर्वेदिक उत्पादों व पौधों सहित अन्य पदार्थों से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों तथा कई अन्य सुविधाएं एवं जानकारी उपलब्ध करवाई गई। हर्बल गार्डन नेरी के विशेषज्ञ डॉ. कमल भारद्वाज ने औषधीय पौधों की जानकारी दी। डॉ. सुमन बाला ने बताया कि कार्यक्रम द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रत्येक घर में कम से कम एक औषधीय पौधा पहुंचाना लक्ष्य है। वहीं लोगों को विभिन्न रोगों के उपचार के लिए आयुर्वेदा से जोड़ने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि नादौन के फस्टे तथा ग्वालपत्थर गांव को विभाग ने गोद लिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0