नादौन भाजपा मण्डल ने 'चलो गांव की ओर' अभियान यात्रा का किया शुभारंभ

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 'चलो गांव की ओर' अभियान के अंतर्गत ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ शनिवार को कंडरोला के आदर्श नगर गांव में नादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।

Mar 2, 2024 - 18:41
 0  243
नादौन भाजपा मण्डल ने 'चलो गांव की ओर' अभियान यात्रा का किया शुभारंभ

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 'चलो गांव की ओर' अभियान के अंतर्गत ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ शनिवार को कंडरोला के आदर्श नगर गांव में नादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम परिक्रमा का प्रमुख उद्देश्य हर बूथ पर जाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के समस्त लाभार्थियों से मिलना है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विजय अग्निहोत्री तथा वीरेंद्र पठानिया ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव की परिक्रमा करके लोगों को केंद्र सरकार की जनहित नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे अधिक से अधिक लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि देश भर में अबकी बार चार सौ पार का माहौल बना है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भी इस बार चारों सीटों पर भाजपा की जीत होने वाली है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।इस मौके पर जिला किसान मोर्चा प्रभारी महेश सिपहिया, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा प्यार सिंह , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा मंडल नादौन किसान मोर्चा महामंत्री सन्नी परमार, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू सहित अन्य भाजपा व किसान मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0