नादौन कॉलेज में सांख्यिकी जागरूकता बढ़ाने की पहल
नादौन के सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय में सांख्यिकी जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने उत्साह से भाग लेकर आंकड़ों का महत्व समझा।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तत्वावधान में सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण के समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांख्यिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आंकड़ों के महत्व को समझाना था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो. नवीन, प्रो. अंजू शर्मा, प्रो. रितिका धवन, प्रो. सरवन तथा प्रो. रजनी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना के साथ हुआ।महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0