नादौन: DAV स्कूल में यज्ञ संग नए सत्र की शुरुआत
नादौन के DAV स्कूल भड़ोली में नए सत्र 2026-27 की शुरुआत वैदिक यज्ञ से, विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का संदेश दिया गया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
नादौन के डीएवी स्कूल भड़ोली में कक्षा छठी से बारहवीं तक के नव शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक भव्य सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और संस्कारों का संचार करना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और उत्साह से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझने, अनुशासित जीवन अपनाने और निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0