डीडीएम लॉ कॉलेज में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नादौन के डीडीएम लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को नशा दुरुपयोग के दुष्परिणाम व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
डीडीएम लॉ कॉलेज कल्लर जलाड़ी में विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट सुनीता और एडवोकेट अंकुर ठाकुर ने नशा दुरुपयोग के दुष्परिणामों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समय पर उपचार लेने की अपील की। प्रबंध निदेशक राजेश कपिल व प्राचार्य विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। अंत में मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0